{"_id":"5a7f38864f1c1b462c8b73bb","slug":"101518286982-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के विरोध पर टीम लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के विरोध पर टीम लौटी
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों के विरोध पर टीम लौटी
गागलहेड़ी। सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने गई एंटी भूमाफिया टीम को ग्रामीणों के विरोध के चलते खाली हाथ लौटना पड़ा।
शनिवार दोपहर कैलाशपुर गांव पहुंची एंटी भूमाफिया टीम ने जैसे ही सरकारी जमीन की पैमाईश कर कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की तो मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
उन्होंने टीम का विरोध कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि उनकी खेती की जमीन पहले से ही कम है और अब सरकारी जमीन खाली कराने के नाम पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। साजिद खां, मेहताब अली, देवेंद्र कपिल आदि ने बताया की उनकी भूमि मौके पर कम हो रही है तथा जिस चकरोड को सरकारी बताया जा रहा है, वह निजी चकरोड है। इसकी सारी जमीन को ग्रामीणों ने अपने खेतों से छोड़ रखा है। बाद में ग्रामीणों के विरोध के चलते एंटी भूमाफिया टीम के प्रभारी राजस्व निरीक्षक सोमपाल सिंह, लेखपाल कुमार पराशर, उत्तम त्यागी, चेन सिंह बिना किसी कार्रवाई के वापिस लौट गए। उधर राजस्व निरीक्षक सोमपाल सिंह ने बताया कि गांव में पुलिस बल लेकर फिर से जाएंगे।