{"_id":"5a70c19b4f1c1bef7b8b478c","slug":"101517339035-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारुल उलूम के पूर्व शेखुल हदीस के बेटे हाफिज सालिम का इंतकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारुल उलूम के पूर्व शेखुल हदीस के बेटे हाफिज सालिम का इंतकाल
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। दारुल उलूम के पूर्व शेखुल हदीस मौलाना अब्दुल आहद के पुत्र हाफिज मो. सालिम का लंबी बीमारी के बाद इंतकाल हो गया। जिसमें इंतकाल की खबर से इस्लामिक हल्कों में शोक की लहर दौड़ गई।
मोहल्ला अबुल बरकात निवासी हाफिज सालिम (78) पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिनका घर पर ही इलाज चल रहा था। सोमवार की रात उन्होंने अपने आवास पर ही अंतिम सांस ली। उनके इंतकाल की खबर मिलते ही उनके आवास पर लोगों का जमावड़ा लग गया। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे दारुल उलूम की आहता-ए-मोलसरी में दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने उनकी नमाज-ए-जनाजा अता कराई। जिसके बाद उन्हें मजार-ए-कासमी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में दारुल उलूम के शेखुल हदीस मुफ्ती सईद अहमद पालनपुरी, नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक संभली, जमीयत उलमा-ए-हिंद के कोषाध्यक्ष मौलाना हसीब सिद्दीकी, मौलाना खिजर कश्मीरी, पूर्व विधायक माविया अली, मौलाना सलमान बिजनौरी, मुफ्ती राशिद, मौलाना खालिद कासमी आदि शामिल रहे।