फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्वच्छ भारत मिशन का लक्ष्य प्राप्त करना बना चुनौती

स्वच्छ भारत मिशन का लक्ष्य प्राप्त करना बना चुनौती

Thu, 14 Dec 2017 12:06 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन का लक्ष्य प्राप्त करना बना चुनौती
सहारनपुर। प्रशासन के लिए स्वच्छ भारत मिशन का लक्ष्य प्राप्त करना चुनौती बन गया है। दस माह में 1.25 लाख शौचालय बनाकर 887 गांवों को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित करने का लक्ष्य है, लेकिन अभी तक मात्र 230 गांव ही ओडीएफ बन पाए हैं। इन गांवों की खामियों को ही प्रशासन दूर नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन में हुई समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी माना है कि स्वच्छ भारत मिशन को निर्धारित समय में पूरा करना अब चुनौती बन गया है। क्योंकि, अक्टूबर 2018 तक 887 गांवों को ओडीएफ बनाना है, लेकिन साढ़े तीन साल से चल रही योजना में मात्र 230 गांवों ही ओडीएफ बन पाए हैं, जो गांव खुले में शौच से मुक्त किए गए हैं, वहां तमाम खामियां मिल रही है। शौचालय होने के बावजूद ग्रामीण खुले में शौच को जा रहे हैं। इसी को देखते हुए गांव-गांव ग्राम गौरव यात्रा निकाली जा रही है, लेकिन शौचालय निर्माण कार्य बंद पड़ा है। इस मिशन को पूरा करने के लिए अधिकारियों के माथे बल पड़े हैं। क्योंकि, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना है। मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन का कहना है कि अक्टूबर 2018 तक लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्रवाई का सता रहा डर
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन में लगे अधिकारियों को निर्धारित समय में लक्ष्य प्राप्त ना होने पर कार्रवाई कर डर सता रहा है। क्योंकि, पिछले दिनों जनपद के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पूरी तरह लागू ना कराने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed