फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाजपा की समीक्षा बैठक पर सबकी नजर

भाजपा की समीक्षा बैठक पर सबकी नजर

Wed, 06 Dec 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की समीक्षा बैठक पर सबकी नजर
सहारनपुर। निकाय चुनाव की समीक्षा के लिए गाजियाबाद में होने वाली बैठक को लेकर भाजपाइयों की सांसें अटकी हुई हैं। क्योंकि, बैठक में निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को मिले वोट को लेकर मंथन होगा। इस बैठक के बाद जिला व महानगर कार्यकारिणी में बदलाव होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में सहारनपुर नगर निगम सीट पर भाजपा उम्मीदवार हारते-हारते बचा है। मात्र दो हजार वोटों से ही भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की। विधानसभा चुनाव में शहर सीट भाजपा हार गई थी। नगर निगम चुनाव में मतदान अधिक हुआ और विधानसभा चुनाव के मुकाबले पार्टी प्रत्याशी को 600 वोट कम मिले। इस बात को लेकर भाजपा की धन्यवाद बैठक में सोमवार को हंगामा हुआ था। इससे पूर्व भी भाजपा में चल रही गुटबाजी को लेकर कई बार हंगामा हो चुका है। पार्टी हाईकमान भी जनपद और महानगर स्तर पर चल रही गुटबाजी से अवगत है। इसी वजह से पिछले दिनों प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने सहारनपुर आकर भाजपाइयों को फटकार लगाते हुए सुधरने की नसीहत दी थी। प्रदेश संगठन महामंत्री ने माना था कि प्रदेश में संगठन सहारनपुर में सबसे कमजोर है। इसलिए उन्होंने निकाय चुनाव के बाद जिला व महानगर कार्यकारिणी में बदलाव के संकेत दिए थे।
विज्ञापन

बुधवार को गाजियाबाद में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की समीक्षा बैठक होनी है। इस बैठक को लेकर जिला व महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सांसें अटकी हुई हैं। क्योंकि, पार्टी प्रत्याशियों को मिले मतों पर मंथन किया जाएगा। इसके अलावा पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं पर भी चर्चा होगी। हालांकि, इन नौ कार्यकर्ताओं को पार्टी हाईकमान छह वर्ष के लिए संगठन से निष्कासित कर चुकी है। इसके बावजूद भाजपा की धन्यवाद बैठक में निष्कासित कार्यकर्ता नजर आए थे। नगर निगम चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को कम वोट मिलने का जिम्मेदार निष्कासित कार्यकर्ताओं को भी माना जा रहा है। समीक्षा बैठक के बाद जनपद व महानगर के कई पदाधिकारियों पर गाज गिर सकती और शीर्ष पदों पर भी बदलाव होना तय माना जा रहा है। इसको लेकर पदाधिकारी बेचैन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed