{"_id":"5a19b6464f1c1bc8678bdc5a","slug":"101511634502-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक खेलों में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक खेलों में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्षिक खेलों में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। इसके तहत अनेक खेल स्पर्धाएं बच्चों के बीच कराई गईं, जिनमें उन्होंने उत्साहपूर्वक बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
खेल दिवस का शुभारंभ स्कूल चेयरमैन वाईके गुप्ता और स्कूल सचिव रवि सिंघल के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यार्थियों ने गणेश वंदना और स्वागत गीत के माध्यम से मेहमानों का अभिनंदन किया। प्री-प्राइमरी विंग के बच्चों ने स्वच्छ भारत शीर्षक पर लघु नाटिका का प्रभावी मंचन किया। स्कूल के चारों सदनों के बीच नृत्य प्रतियोगिता कराई गई। खेलों में बच्चों के बीच अनेक तरह की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, जंपिंग रेस आदि कराए गए। नर्सरी कक्षा से अथर्व, आन्या, मोहम्मद असद, उज्ज्वल ने पहला तथा रेहान, संस्कृति, अनिका, शिफा और यश ने दूसरा स्थान हासिल किया। आयुष, युक्ति, आर्यमान, अदीबा ने तीसरा स्थान पाया। एलकेजी में अर्श, अक्षिता, नमरा पहले, अक्षत, इब्राहिम, जीविका दूसरे और अर्श, आराध्या, वरुण तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार कक्षा दस से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। परिश्रम सदन को कॉक हाउस का अवार्ड दिया गया। कार्यक्रम का संचालन नीतिका गोयल, डॉ. वीना गुलिया, हेड गर्ल श्रेया चौहान और दृष्टि द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. अमित सेठी ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की।