{"_id":"5a11d6b34f1c1bd1408b7bd0","slug":"101511118515-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी गतिविधियों पर रहेगी ऑब्जर्वर की निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी गतिविधियों पर रहेगी ऑब्जर्वर की निगाह
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी गतिविधियों पर रहेगी ऑब्जर्वर की निगाह
सहारनपुर। नगर निकाय चुनावों में मैदान में उतरे प्रत्याशियों के खर्चों पर चुनाव आयोग की नजर है। यही कारण है कि चुनाव प्रचार के समय में प्रत्याशियों से तीन बार खर्च का विवरण मांगा गया है। इसके अलावा प्रशासन की निगाहें प्रचार के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन भी पर लगी हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया इसके लिए 14 फ्लाईंग स्कवायड बनाए गए हैं। जो पंपलेट से लेकर कैश, शराब और वस्त्र आदि पर विशेष नजर रखेंगे। चुनाव की दृष्टि से जिले को 21 जोन और 59 सेक्टरों में बांटा गया है। नगर निगम के लिए ईवीएम से मतदान कराया जाएगा। चुनाव वाले दिन ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी, जनपद में नगरीय निकाय चुनावों में यह पहली बार होगा। चुनाव में अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की एक सूची मेयर पद के उम्मीदवारों व राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है। उनसे विचार मंथन के बाद ही संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान स्थलों को अंतिम रूप दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव में लगे अधिकारियों से स्पष्ट निर्देश दे रखे हैं कि किसी भी सूरत में आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने देना है।