{"_id":"5a108aeb4f1c1b6d548bde0d","slug":"101511033579-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपील
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शत-प्रतिशत मतदान की अपील
गंगोह। नगर के प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक में विधायक प्रदीप चौधरी ने शत-प्रतिशत मतदान करने एवं सुशिक्षित, व्यवहार कुशल और समाजसेवा की नीयत से राजनीति में उतरने वाली महिला प्रत्याशी को नगरपालिका परिषद का अध्यक्ष चुनने की अपील की। विधायक ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को समानता का अधिकार देने के लिए आरक्षण दिया है। मगर कई सियासी दलों ने ऐसी महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है, जो निरक्षर एवं बेहद बुजुर्ग है। विधायक ने नागरिकों से योग्य उम्मीदवार के लिए मतदान का आह्वान किया। वक्ताओं में मा. यशपाल सिंह सैनी, डा. ओमपाल सिंह सैनी, ईश्वर गोयल, डा. एसआर सैनी, शकुन्तला सैनी, अशोक गुप्ता, डा. अमित गर्ग, डा. काशीराम सैनी, नीरज अग्रवाल, जैल सिंह भारती, बाबुराम कटारिया आदि रहे। अध्यक्षता मुकेश राणा एवं संचालन अंकित कुमार ने किया।