{"_id":"59fe16d14f1c1bd0538bb3c4","slug":"101509824209-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक बंद होने से नहीं जमा हुए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक बंद होने से नहीं जमा हुए चालान
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक बंद होने से नहीं जमा हुए चालान
सहारनपुर। बैंकों में शनिवार को छुट्टी होने के चलते प्रत्याशी चालान जमा करने को लेकर परेशान रहे। उन्होंने निर्वाचन में लगे अधिकारियों से निर्वाचन कार्यालय में चालान की धनराशि जमा कराने की मांग की।
नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन शनिवार को प्रत्याशियों के चालान जमा नहीं हो सके। इसका कारण बैंकों में अवकाश होना था। पार्षद का नामांकन पत्र खरीदने के बाद चालान जमा नहीं होने से प्रत्याशियों और समर्थकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जमाल साबरी, लईक सिद्दीकी, गिरीश गोयल, शरीफ और नसीम अहमद ने बताया कि बैंक बंद होने से आज चालान जमा नहीं हुए हैं, रविवार को भी अवकाश है, अब सोमवार को ही बैंकों में चालान की धनराशि जमा होगी। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में जुटे अधिकारियों से निर्वाचन कार्यालय में ही चालान की धनराशि जमा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें भटकना नहीं पडे़गा।