फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मतदाताओं को लुभाने के लिए मुद्दे तलाश रहे उम्मीदवार

मतदाताओं को लुभाने के लिए मुद्दे तलाश रहे उम्मीदवार

Sun, 05 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
मतदाताओं को लुभाने के लिए मुद्दे तलाश रहे उम्मीदवार
मतदाताओं को लुभाने के लिए मुद्दे तलाश रहे उम्मीदवार
विज्ञापन


सहारनपुर। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही प्रत्याशियों ने चुनावी मुद्दे की तलाश भी शुरू कर दी है। चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए नगर की प्रमुख समस्याओं पर मंथन किया जा रहा है ताकि शहर की समस्याओं से परेशान मतदाताओं को समस्याओं के निराकरण का आश्वासन देकर उनका वोट हासिल किया जा सके। सभी दलों ने निकाय चुनावों में मतदाताओं को अपनी ओर खींचने के लिए नगरीय क्षेत्र की समस्याओं को मुद्दा बनाए जाने की तैयारी की है। चेयरमैन प्रत्याशी से लेकर वार्ड सदस्यों तक ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं की फेहरिस्त तैयार कर ली है। नगर निगम में जहां जाम और सड़कों की हालत के साथ स्मार्ट सिटी को प्रमुख रूप से मुद्दा बनाया जा रहा है, वहीं नगर से रोडवेज बस स्टैंड को बाहर कराए जाने एवं शहर में सिटी बसें चलवाकर यातायात व्यवस्था सुगम कराए जाने को मुद्दा बनाया जा रहा है। अन्य निकायों में सड़कों, पेयजल, स्ट्रीट लाइटें एवं नगरीय क्षेत्र में अन्य विकास कार्य कराने का आश्वासन देकर वोट हासिल करने की होड़ रहेगी। इनके दम पर चुनावी नैया पार करने का प्रयास किया जाएगा। इन मुद्दों को लेकर प्रत्याशी लोगों के दरवाजे पर जाकर वोट के लिए दस्तक देंगे।
------------
-। नगर निगम में ये बन रहे हैं चुनावी मुद्दे
- स्मार्ट सिटी योजना के लिए चयन हो।
- वुडकार्विंग उद्योग की बेहतरी के लिए कदम उठाए जाएं।
- कचरा निस्तारण की व्यवस्था हो।
- जाम और अतिक्रमण से निजात पाने को पार्किंग की व्यवस्था करना।
- शत-प्रतिशत क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाई जाए।
- सड़कें और नालियां दुरुस्त हों।
- शहर को 24 घंटे बिजली आपूर्ति हो।
- शत-प्रतिशत घरों को शुद्ध पेयजल मिले।
- नगर निगम द्वारा वसूले जाने वाले टैक्स में हुई वृद्धि वापस हो।
- नगर निगम में जनता की सुनवाई के लिए एक सेल बने, जहां आसानी से सभी समस्याओं का निराकरण हो।
- बस और टेंपों के संचालन के लिए स्थायी स्टैंड बनें।
- परिवहन की सुविधा बढ़े, जिसके लिए सिटी बसों का संचालन हो।
- शहर में अंडरपास और अपरपाथ बनें आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed