फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तुलसी के पौधों के गमले रखे

तुलसी के पौधों के गमले रखे

Tue, 31 Oct 2017 12:30 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
तुलसी के पौधों के गमले रखे
पर्यावरण सुरक्षा को लगाए तुलसी के पौधे
विज्ञापन

सहारनपुर। महिला उत्थान मंडल द्वारा पर्यावरण सुरक्षा अभियान की शुरूआत की गई। इसके तहत डीआईजी, एडिशनल कमिश्नर, जिलाधिकारी कार्यालय, एसएसपी और अन्य अफसरों के कार्यालयों में तुलसी पौधे के गमले रखे गए। जिलाध्यक्ष उर्मिल कालडा और हिंदू धर्म रक्षा मंच की अध्यक्ष दीपा ने कहा कि हमारे ऋषि मुनियों एवं महान संतों ने तुलसी की वैज्ञानिक एवं अध्यात्मिक महिमा बताई है। तुलसी में उपस्थित शक्ति सौरमंडल की विनाशकारी व हानिकारक किरणों का प्रभाव खाद्य पदार्थों पर नहीं होने देती है। गंभीर बीमारियों में तुलसी बहुत आवश्यक है। इस दौरान सत्यपाल चुग, कामेश्वर कपूर, वीना, सुनीता अरोड़ा, संतोष, अलका, रेणु शर्मा, राजबाला ठाकुर, कमला रानी, मंजू पुंडीर, मोती लाल, नरेंद्र सैनी, संदीप बजाज मौजूद रहे।
भजन संध्या में किए गीत प्रस्तुत
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित वेद मंदिर में संगीतायन संस्था द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष आचार्य श्रुति भास्कर द्वारा वेद मंत्रों के साथ किया गया। रुकमणि मिश्रा एवं उर्विशा गुप्ता ने गीत प्रस्तुत किए। डॉ. अनिता मलिक ने प्रार्थना वंदना की। ध्रुव मित्तल के गीत को खूब पंसद किया गया। डॉ. रामगोपाल एवं रघुवीर सैनी ने अपने गीत से श्रोताओं को भक्तिरस में डुबो दिया। अनिल भसीन, रमा सेतिया ने भी गीत गाए। डॉ. भूपचंद्र आर्य, प्रियवृत्त शास्त्री, डॉ. उदयवीर सिंह, डॉ. अनिल मलिक, राजकुमार सेतिया, डॉ. राजबीर सिंह, मीना वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


नकारात्मक विचारों से रहना चाहिए दूर
सहारनपुर। ब्रह्म कुमारी सेवाकेंद्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्म कुमार ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंट आबू से आए भगवान भाई ने कहा कि नकारात्मक सोच से तनाव बढ़ता है। तनाव मुक्त रहने के लिए सकारात्मक विचार संजीवनी बूटी है। तनाव से अनेक समस्या बढ़ जाती है। मनुष्य नशे का आदी हो जाता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए। रानी बहन ने कहा कि राजोग के निरंतर अभ्यास और सकारात्मक ज्ञान द्वारा हम अपने मन पर काबू पाकर स्वयं को हर परिस्थितियों के तनाव से बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed