{"_id":"59f774214f1c1bd9798b9215","slug":"101509389345-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल रेस में नव जनोदय के छात्रों का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल रेस में नव जनोदय के छात्रों का जलवा
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना (सहारनपुर)। जिला ओलंपिक संघ के तत्वाधान में आयोजित साइकिल रेस प्रतियोगिता में नव जनोदय इंटर कॉलेज के छात्रों ने सबसे ज्यादा पदक जीतकर कीर्तिमान बताया है। इसमें 31 छात्र-छात्राओं ने साइकिल रेस में प्रतिभाग किया। विजयी छात्रों का कॉलेज पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
सहारनपुर में जनता रोड पर साइकिल रेस का शुभारंभ आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं नगर विधायक संजय गर्ग ने हरी झंडी दिखा कर किया। नव जनोदय इंटर कॉलेज की छात्रा मुस्कान ने अंडर 16 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 में शिवम, शिवार्ती, मानवी और आरजू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर 19 में ही उज्जवल, विक्की और विजय नागर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 में अदनान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि अंडर 22 में दिव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला साइकिल एसोसिएशन के सचिव बाबूराम सैनी, कॉलेज के प्रधानाचार्य श्याम कुमार सैनी, शिक्षक अनिल कुमार, सुनील कुमार, विनोद कुमार, पद्म कुमार आदि ने विजयी छात्रों को जीत की बधाई दी तथा उनका स्वागत किया।