फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आयकर विभाग की छापामारी से उद्यमियों एवं व्यापारियों में रोष

आयकर विभाग की छापामारी से उद्यमियों एवं व्यापारियों में रोष

Sat, 23 Sep 2017 12:12 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग की छापामारी से उद्यमियों एवं व्यापारियों में रोष
सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सहारनपुर चैप्टर की बैठक में औद्योगिक इकाइयों तथा व्यापारिक आस्थानों में की जा रही छापामारी एवं निरीक्षण पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

आईआईए के चेयरमैन कृष्ण राजीव सिंघल ने कहा कि उद्यमी एवं व्यापारी पहले ही नोटबंदी एवं जीएसटी लगने से मुश्किल में हैं। जीएसटी की जटिल प्रक्रियाओं को समझने में उद्यमी एवं व्यापारी अभी उबर नहीं पाए हैं। साथ ही त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में अनावश्यक रूप से औद्योगिक आस्थानों में छापेमारी एवं निरीक्षण किया जा रहा है जो अनुचित है। संगठन एवं संस्थाएं इस कार्रवाई का विरोध करतीं हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामजी जुनेजा ने कहा कि विभागों द्वारा की जा रही छापेमारी एवं निरीक्षण के मामले को लेकर एक टाइगर फोर्स का गठन कर लिया गया है। जिसमें औद्योगिक क्षेत्र को आठ जोन में विभाजित किया गया है। जो विभागों की कार्रवाई का पुरजोर विरोध कर किया जाएगा। प्रमोद सडाना ने कहा कि व्यापारियों एवं उद्यमियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में सतीश अरोड़ा, प्रेम क्वात्रा, अब्बू बकर सिद्दीकी, परमजीत सिंह, अनिल अग्रवाल, दिनेश सिंघल, नंद किशोर तलवार, राकेश गांधी, एके जैन, संजीव अरोड़ा, पंकज गुप्ता, राजेश गुप्ता, शरद भार्गव, संजय गुप्ता, अशोक गुलाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग
सहारनपुर। ग्राम पुंवारका निवासी प्रवीन कुमार ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में कर्मचारी उसके भाई संजीव कुमार के साथ प्रधानाचार्या ने अभद्र व्यवहार किया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर प्रताड़ित किया। परेशान होकर उसके भाई संजीव ने आत्महत्या कर ली। मामले की एफआईआर देहात कोतवाली में दर्ज कराई गई है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रवीन ने एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेंद्र दुधेरा को सम्मानित किया
सहारनपुर। कांवड़ मेला, ईद, ईद उल अजहा तथा यातायात ट्रैफिक वार्डनों के साथ यातायात पुलिस का सहयोग करने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने के लिए एसएसपी बबलू कुमार ने डाक्टर योगेंद्र दुधेरा को देहरादून रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। इस मौके पर एसपी ट्रैफिक विनीत भटनागर, टीएसआई तेज प्रताप सिंह मौजूद रहे।


जांच बदलवाए जाने की मांग
सहारनपुर। मोहल्ला खानआलमपुरा निवासी तनवीर अहमद ने अपनी बहन की हत्या के मामले में आरोपी ससुरालियों पर कोई कार्रवाई न किए जाने एवं जांच में विपक्षियों से मिलीभगत करने का आरोप लगाया। तनवीर ने कहा कि उसकी बहन शमा परवीन की 1 सितंबर को ससुरालियों ने जलाकर हत्या कर दी थी। मुकदमा मंडी कोतवाली में दर्ज कराया गया। लेकिन आरोपियों की पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही है। जबकि घटना का वीडियो भी उसके पास मौजूद है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें धमकी दे रहे हैं। तनवीर ने एसएसपी को ज्ञापन देकर जांच किसी अन्य थाना में स्थानांतरित कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed