फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Wed, 20 Sep 2017 12:52 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। गांव अंबेहटा चांद में मकान की रंगाई पुताई करने आये एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है।

अंबेहटा चांद निवासी शिवकुमार पुत्र पूरण सिंह के यहां रामपुर मनिहारन निवासी 35 वर्षीय फैजान पुत्र यूसुफ मकान की रंगाई पुताई का कार्य कर रहा था। बताया जाता है कि मंगलवार को शिव कुमार मजदूर को कार्य पर लगाकर किसी कार्य से बाहर चला गया। शाम करीब चार बजे जब वह आया तो देखा फैजान का शव कमरे की छत में लगे कुंडे में रस्सी के सहारे लटका था। उसे लटका देखकर मकान स्वामी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई राम मिलन यादव ने बताया कि परिजनों का कहना है कि मजदूर सुबह गृह क्लेश में घर से निकला था। ऐसे में माना जा रहा है कि अवसाद में उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed