फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भूमाफियाओं की मदद करने वाले सरकारी कर्मी दंडित होंगे : डीएम

भूमाफियाओं की मदद करने वाले सरकारी कर्मी दंडित होंगे : डीएम

Wed, 20 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
भूमाफियाओं की मदद करने वाले सरकारी कर्मी दंडित होंगे : डीएम
भूमाफियाओं की मदद करने वाले सरकारी कर्मी दंडित होंगे : डीएम
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों और उनकी मदद करने वाले कर्मचारियों को दंडित किया जाएगा। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों को चिह्नित करने और उनके खिलाफ तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए भूमि को कब्जों से मुक्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी बीमा योजना के तहत सामान्य मृत्यु पर क्लेम में आनाकानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम ने एंटी भूमाफिया टॉस्क फोर्स तथा आम आदमी बीमा योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ संगीन धाराओं में कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी भूमाफियाओं से सांठगांठ करने वाले कर्मियों को चिह्नित कर उनकी गोपनीय रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

ऐसे प्रकरणों में यदि उनके सामने कोई शिकायत आई तो संबंधित के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि तहसीलों से लेखपालों की शिकायतें आ रही हैं। इसलिए भ्रष्ट लेखपालों को चिह्नित कर दंडित किया जाए। डीएम ने कहा कि सभी विभागों द्वारा पोर्टल पर 10 प्रतिशत अवैध कब्जे दर्ज किए जाएंगे। भूमाफिया पोर्टल पर जमीन का कब्जा जिस विभाग का है, उसी की जिम्मेदारी है कि उसे कब्जा मुक्त करें और उसका सर्टिफिकेट उन्हें उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे ने कहा कि 31 मई तक जिनकी मृत्यु हुई है, उन्हें आम आदमी बीमा योजना का क्लेम तत्काल उपलब्ध कराया जाए। मृत्यु की सूचना तहसीलदार को देनी है। उन्होंने कहा कि क्लेम पाने वाले व्यक्ति की पासबुक में आईएफएससी कोड होना चाहिए एवं सीएमओ का प्रमाण पत्र भी लगा होना अनिवार्य है। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, सभी उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed