फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अतिक्रमण हटाओ अभियान

अतिक्रमण हटाओ अभियान

Sat, 16 Sep 2017 01:35 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान
सहारनपुर। डीएम के निर्देश पर शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का दूसरे दिन ही दम निकल गया। दरअसल, अतिक्रमण हटवा रहे अधिकारी पर्याप्त पुलिस बल न मिलने की वजह से अतिक्रमण को ठीक से हटाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। ऐसे में यह अभियान औपचारिकता भर ही रह गया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर से अतिक्रमण हटाने की पूरी डेट शीट जारी की है, जिसमें प्रत्येक सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए अलग दिन निर्धारित किया गया है। अभियान की शुरूआत बृहस्पतिवार यानी 14 सितंबर से की गई, मगर पहले ही दिन व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारियों को घेर लिया। ऐसे में पूरा अतिक्रमण हटाए बिना ही टीम को लौटना पड़ा। अभियान शुक्रवार को भी चला, मगर दोपहर एक बजे तक निगम की टीम पुलिस के पहुंचने का इंतजार करती रही। इतना ही नहीं, निगम के अफसर पुलिस अधिकारियों को फोन मिलाते रहे, मगर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। ऐसे में अभियान एक बजे के बाद कुछ ही देर तक चल सका। अभियान के दौरान स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया, जबकि कुछ रसूूखदार लोगों के अतिक्रमण को छेड़ा तक नहीं गया। उधर, नगरायुक्त गौरव वर्मा का कहना है कि वह अतिक्रमण हटाने को पूरी तरह गंभीर हैं, मगर इसमें संबंधित विभागों से सहयोग नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed