फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ईद उल अजहा के लिए सफाई व्यवस्था की मांग

ईद उल अजहा के लिए सफाई व्यवस्था की मांग

Thu, 31 Aug 2017 12:33 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
ईद उल अजहा के लिए सफाई व्यवस्था की मांग
सहारनपुर। ईद उल अजहा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को ऑल इंडिया माइनॉरिटीज पीस मिशन के सदस्यों और अन्य जिम्मेदार लोगों ने डीएम पीके पांडेय और नगरायुक्त गौरव वर्मा से मिलकर ईद के लिए सफाई समेत तमाम व्यवस्थाएं कराने की मांग की। बताया गया कि जनपद में दो से चार सितंबर यानी तीन दिन कुर्बानी दी जाएगी। दो सितंबर से पहले शहर के नाले और नालियों की अच्छे से सफाई कराई जाए। शहर में जगह-जगह लगने वाले कचरे के ढेर समय से उठवाए जाएं। जहां गंदगी रहती है वहां सफाई कराकर चूना आदि का छिड़काव कराया जाए। सड़कों पर मंडराने वाले आवारा और पालतू पशुओं पर रोक लगाई जाए। बिजली और पानी की पर्याप्त उपलब्धता कराई जाए। कुर्बानी के लिए बाहर से जो पशु लेकर आते हैं उनकी सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। अधिकारियों ने तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed