{"_id":"59a70be24f1c1b4b738b47a8","slug":"101504119778-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्हाड़ी मेला और ईद की व्यवस्था पुलिस के लिए चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्हाड़ी मेला और ईद की व्यवस्था पुलिस के लिए चुनौती
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। ईद और म्हाड़ी मेले को एक साथ संपन्न कराना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस और प्रशासन दोनों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जगह-जगह बैठकें करा रहा है, दोनों समुदाय के लोगों की समितियों का गठन किया जा रहा है। लोगों से खुले में कुर्बानी न देने की अपील की जा रही है। उधर, खुराफाती और अवांछनीय तत्वों पर भी पुलिस नजर जमाए हुए है। बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले मेले के पहले दिन लाखों लोगों के जुटने की उम्मीद है। ऐसे में जिले भर में श्रद्धालुओं को लेकर पुलिस और प्रशासन ने अपनी कार्ययोजना भी तैयार कर रखी है।
तीन दिन चलने वाला म्हाड़ी मेले का शुभारंभ बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है और शनिवार को लौटती छड़ियों का कार्यक्रम है। जिसमें न सिर्फ सहारनपुर एवं आसपास के, बल्कि हरियाणा और राजस्थान तक से श्रद्धालु पहुंचने की संभावना है। लाखों की भीड़ जुड़ने जा रही है। जबकि शनिवार को बकरीद का त्योहार है। दोनों कार्यक्रमों के एक साथ होने के चलते पुलिस की टेंशन बढ़ गई है। पुलिस और प्रशासन के लिए दोनों कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना चुनौती बना हुआ है। टेंशन इतनी अधिक है कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जगह-जगह दोनों समुदायों के लोगों के साथ बैठकें कर रहे हैं। थाना और तहसीलों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात कर दिया गया है। दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों की समितियों का गठन किया जा रहा है। पुलिस के साथ आरआरएफ और पीएससी संवेदनशील स्थानों एवं मेला की सुरक्षा के लिए तैनात की जा रही है। बेहट में मेले में हुई बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना ने पुलिस की टेंशन और बढ़ा दी है। जिसके चलते श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर संवेदनशीलता बरती जा रही है।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि दोनों कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी की गई है। पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ईद का कार्यक्रम पहले करा लिया जाएगा। छड़ियों के लौटने का कार्यक्रम को दोपहर बाद कराया जाएगा। इसके लिए दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों के साथ कई बार बैठकें कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
म्हाड़ी के आसपास सिविल ड्रेस में रहेगी पुलिस
म्हाड़ी मेले को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसके बाद ईद उल जुहा के दिन छड़ियों के लौटने के दौरान भी पुलिस को अलर्ट किया गया है। मेला स्थल के आसपास सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जो खुराफातियों पर विशेष नजर रखेंगे। इसके अलावा महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।