{"_id":"59a5bd3a4f1c1be2278b4666","slug":"101504034106-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदियों से पूछी उनकी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदियों से पूछी उनकी समस्याएं
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। सचिव ने जेल प्रशासन को खामियां दूर करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को जिला जज सुशीला सिंह के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह, जेल विजिटर, अशोक कुमार, परितोष शर्मा राजकुमार गुप्ता ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। सबसे पहले सचिव ने जेल के अस्पताल में भर्ती बंदियों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों के बारे में पूछा गया। बंदियों ने बताया कि सरकार की ओर से उन्हें जो अधिवक्ता मिला है, वह पैरवी नहीं करता है। सचिव ने कारागार अधीक्षक को निर्देश दिए कि वह ऐसे बंदियों की सूची बनाकर प्राधिकरण को भेजें, जिनके पास अधिवक्ता नहीं है। इसके पश्चात सचिव ने बैरकों, रसोई घर, वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल, महिला कारागार का निरीक्षण कर जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही जेल की सफाई व्यवस्था देेखी गई। निरीक्षण के दौरान सचिव सुनील कुमार को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली।