फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महिला होमगार्डों की पिटाई, हंगामा

महिला होमगार्डों की पिटाई, हंगामा

Tue, 15 Aug 2017 01:00 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
महिला होमगार्डों की पिटाई, हंगामा
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल में सोमवार को उस समय हंगामा हो गया, जब बुर्खानशी महिलाओं ने दो महिला होमगार्ड की पिटाई कर दी। अस्पताल स्टाफ को एकत्र होता देख आरोपी महिलाएं फरार हो गई। घायल महिला होमगार्डों ने मेडिकल कराकर मामले की शिकायत थाना जनकपुरी पुलिस से की है। विवाद ओपीडी में लाइन लगाने को लेकर हुआ।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को होमगार्ड संगीता और शीतल ड्यूटी पर थी। उन्होंने बताया कि दोपहर के समय ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ हो गई। उन्होंने चिकित्सक के कक्ष के बाहर महिलाओं को लाइन लगाने के लिए कहा। वहां मौजूद बुर्खा पहने तीन-चार महिलाओं ने लाइन में लगने से मना कर दिया। उन्होंने उन महिलाओं से कहा कि लाइन लगाकर ही एक-एक मरीज को देखा जाएगा। इस बात को लेकर आरोपी महिलाएं कहासुनी पर उतर आई। आरोप है कि उक्त महिलाओं ने दोनों होमगार्ड की पिटाई कर हंगामा कर दिया। इंस्पेक्टर शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि अज्ञात महिलाओं के खिलाफ एनसीआर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed