{"_id":"598dfb764f1c1bea598b464d","slug":"101502477174-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना किसी भेदभाव के सभी को भोजन करायें- जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना किसी भेदभाव के सभी को भोजन करायें- जिलाधिकारी
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना भेदभाव सभी को भोजन कराएं : डीएम
सहारनपुर। डीएम प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि प्रभु जी की रसोई के संचालन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोये इस दिशा में हमारी सकारात्मक सोच होनी चाहिए। इस परिसर में जो भी भूखा व्यक्ति आये, उसे बिना किसी भेद भाव के समर्पण भाव से भोजन कराया जाए। डीएम ने जनमंच परिसर में बने रैन बसेरा में प्रभु जी की रसोई का औचक निरीक्षण कर यह निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह पुनीत कार्य है, इसमें सभी को सहभागीदार होना चाहिए। उन्होंने जनपद के प्रबुद्ध नागरिकों, स्वयं सेवी संस्थाओं सहित बड़े औद्योगिक घरानों से जुड़े लोगों का आह्वान किया कि इस पुनीत कार्य को पूरा करने में अपना अहम सहयोग दें। उन्होंने कहा कि रसोई में खाने की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं होने दी जाएगी। इस दिशा में जो भी कदम उठाने होंगे, उठाएं जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन सहित रसोई के संचालक आदि उपस्थित थे।