{"_id":"596bb3704f1c1b174a8b4713","slug":"101500230512-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के खिलाफ फुंका अभियंता का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती के खिलाफ फुंका अभियंता का पुतला
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती के खिलाफ फुंका अभियंता का पुतला
अंबेहटा (सहारनपुर)। अंधाधुंध बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से गुस्साएं लोगों ने विद्युत निगम के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए अधिशासी अभियंता का पुतला फुंका। इस दौरान लोगों ने एसडीएम को संबोधित एक ज्ञापन पुलिस को सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर समस्या का हल नहीं हुआ तो कस्बे के लोग बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे।
बता दें कि 18 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेशों के बावजूद भी कस्बे में बिजली आपूर्ति का औसत मात्र 6 से 8 घंटे का है। ऊपर से लो वोल्टेज की समस्या लोगों के जी का जंजाल बनी है। अनेकों बार विद्युत निगम के अधिकारियों से संपर्क करने के बाद भी आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हो सका। रविवार को कस्बे के लोग मोहल्ला छत्ता में एकत्र हुए जहां से वे विद्युत निगम के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में हाथ में अधिशासी अभियंता का पुतला लेकर मुख्य बस स्टैंड पर पहुंचे। वहां लोगों ने नारेबाजी करते हुए अधिशासी अभियंता के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद लोग बिजलीघर पर पहुंच गए जहां उन्होंने बिजली में सुधार की मांग संबंधी एसडीएम को संबोधित एक ज्ञापन एचसीपी रंधीर सिंह को सौपा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि तीन दिन के भीतर बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से छुटकारा न दिलाया गया तो कस्बे के लोग बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे।
पुतला फूंकने व ज्ञापन देने वालों में सभासद शमीम अंसारी, अर्शी शफीक, मो. अहमद, शादाब शफीक, सिकंदर आलम, जिशान अंसारी, आलमगीर, अहसान उमर, जुबेर अहमद, शादाब दिलशाद, राकेश कुमार, सोनू, करेशन, प्रवीण आदि रहे।