{"_id":"5969131a4f1c1be1178b45bf","slug":"101500058394-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोरों पर छापामारी, जीएसटी का उल्लंघन करते मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोरों पर छापामारी, जीएसटी का उल्लंघन करते मिले
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल स्टोरों पर छापामारी, जीएसटी का उल्लंघन करते मिले
सहारनपुर। औषधि विभाग की टीम ने डीएम के निर्देशन में मेडिकल स्टोरों पर छापामारी की। जिसमें तीन मेडिकल स्टोर्स से आठ नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। कुछ स्टोर संचालक जीएसटी का उल्लंघन करते पाये गए।
ड्रग विभाग को शिकायतें मिल रही थी कि मेडिकल स्टोर संचालक जीएसटी का उल्लंघन कर रहे हैं। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए विभाग की टीम ने डीएम पीके पांडेय के निर्देशन एवं इंस्पेक्टर अनामिका जैन के नेतृत्व में किशनपुरा मार्केट में छापामारी की। टीम ने यहां तीन मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। जिनमें एबी मेडिकोज, ठक्कर मेडिकल एजेंसी एवं सेवक मेडिकल एजेंसी शामिल है। एक एजेंसी रिटेलर को बेच रहे दवाइयों के बिलों पर लाइसेंस नंबर अंकित नहीं कर रहा था। इसके अलावा यहां विभिन्न खामियां मिली। स्टोर से दवाइयों के कई नमूने भी लिये गए। एक मेडिकल एजेंसी शर्तों का उल्लंघन करती पाई गई। अधिकारियों के रिकॉर्ड मांगने पर रिकॉर्ड भी नहीं दिखाया गया। यहां से भी दवाइयों के कई सैंपल लिए गए। विभागीय टीम के अचानक छापामारी करने से दवा व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कई व्यापारी तो आनन फानन में अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिराकर भाग खड़े हुए। ग्राहक बनकर पहुंची इंस्पेक्टर, संचालक बोला, बिल नहीं मिलेगा
सहारनपुर। औषधि विभाग की इंस्पेक्टर अनामिका जैन छापामारी के दौरान सेवक मेडिकल एजेंसी पर ग्राहक बनकर पहुंची। उन्होंने दुकानदार से कुछ दवाईयां खरीदी। दवाओं का भुगतान करने के बाद बिल मांगा तो दुकानदार ने बिल देने से इंकार कर दिया। बाद में इंस्पेक्टर ने अपना परिचय दिया तो एजेंसी मालिक को होश उड़ गए। बाद में टीम ने एजेंसी की विस्तृत जांच की।
विज्ञापन
जारी रहेगी कार्रवाई
- विभागीय टीम ने एबी मेडिकोज, ठक्कर मेडिकल एजेंसी एवं सेवक मेडिकल एजेंसी पर छापामारी की। जीएसटी लगने के बाद दवाइयों की उपलब्ध कम तो नहीं हो रही हैं, इसकी विस्तृत जांच की जा रही हैँ। छापामारी का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अनामिका जैन, ड्रग इंस्पेक्टर