{"_id":"59554ce74f1c1b5b6f8b48a4","slug":"101498762471-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी की विसंगतियों के विरोध में व्यापारियों का बंद आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी की विसंगतियों के विरोध में व्यापारियों का बंद आज
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी की विसंगतियों के विरोध में व्यापारियों का बंद आज
सहारनपुर। एक जुलाई से लागू होने वाले जीएसटी की विसंगतियों के विरोध में संयुक्त व्यापारी संघर्ष समिति ने बंद का आह्वान किया है। उन्होंने प्रशासन द्वारा प्रचार की अनुमति नहीं दिया जाने पर रोष जताया है।
बृहस्पतिवार को एक जुलाई से लागू होने वाले जीएसटी की विसंगतियों के विरोध में संयुक्त व्यापारी संघर्ष समिति के तत्वाधान में कई व्यापारिक संगठनों की ओर से शुक्रवार को बंद का आह्वान किया गया। बंद को सफल बनाने के लिए संघर्ष समिति ने व्यापक स्तर पर जनसम्पर्क किया। व्यापारियों की मांग है कि एक माह में तीन रिटर्न जमा करने, सजा का प्रावधान आदि विसंगतियों को दूर करके ही जीएसटी को लागू किया जाए। उन्होंने जीएसटी की उच्च दरों को व्यापारी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जीएसटी को पारदर्शी बनाया जाए और ऑन लाईन की बाध्यता को समाप्त किया जाए। जीवन के लिए आवश्यक वस्तुओं को जीएसटी में कर मुक्त रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज बंद के औचित्य पर प्रश्न उठाने वाले व्यापारी नेताओं को कभी क्षमा नहीं करेगा। जनसम्पर्क के दौरान शीतल टंडन, विमल विरमानी, राधेश्याम नारंग, रोहित घई, शाहिद अंसारी, अनुराग मलिक, नदीम कुरैशी, विनित विरमानी, सरदार गुरमेहर सिंह, रजत मित्तल, नरेश गोयल, सरदार भूपेंद्र सिंह, महेश नारंग, रमन वर्मा, अनित गर्ग, प्रेम सागर ग्रोवर, रामराजीव सिंघल, अमरदीप जैन, चंद्रप्रकाश अरोडा, रमेश अरोडा, संजय भसीन, सरदार शिवजीत सिंह आदि रहे।
कई व्यापारिक संगठनों ने किया दुकान खोलने का आह्वान
सहारनपुर। कई व्यापारिक संगठनों ने व्यापारियों से जीएसटी का स्वागत करने और दुकानें खोलने का आह्वान किया है।
घंटाघर स्थित नावल्टी मार्किट में एकता मोबाइल रिपेयरिंग एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष मनोज पुरी ओर सचिव अदनान शाहिद ने कहा कि जीएसटी से सहानपुर के व्यापार को काफी फायदा होगा। कुछ जनाधार विहीन संगठनों से बंद की घोषणा की है। उन्होंने व्यापारियों से बंद को समर्थन नहीं देने की अपील की है। गौरव गगनेजा, मानस सेतिया, कयूम आदि रहे।
विज्ञापन
उधर, व्यापारी सुरक्षा फोरम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल आदि ने बंद को अनावश्यक बताते हुए दुकानें खोलने की अपील की है। नरेश धीमान, विवेक मनोचा, मुकुंद मनोहर गोयल, जयवीर राणा, मनोज ठाकुर, आदि रहे।
उधर, सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही और सांसद को ज्ञापन सौंपकर जीएसटी का स्वागत किया है। महानगर अध्यक्ष राजकुमार मक्कड, रवि जुनेजा, प्रभारी दिनेश सेठी, दर्शन ठक्कर, सतीश कालडा आदि रहे।