{"_id":"5818e6104f1c1b0e57436433","slug":"101-examination-centers-will-test-73-590-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"101 परीक्षा केंद्रों पर 73590 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
101 परीक्षा केंद्रों पर 73590 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 02 Nov 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में छात्र संख्या लगातार घट रही है। परीक्षा में इस बार भी छह हजार से ज्यादा परीक्षार्थी कम हो गए है। इसको लेकर शासन ने विभागीय अधिकारियों से जवाब-तलब किया है।
बता दें कि पिछले साल यूपी बोर्ड परीक्षा जनपद के 112 केंद्रों पर हुई थी। हाल ही में डीएम शफकत कमाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बार परीक्षार्थियों की कम संख्या को देखते हुए 11 परीक्षा केंद्रों को निरस्त कर दिया है। इस बार परीक्षा जिले के 101 केंद्रों पर संपन्न होगी।
बोर्ड परीक्षा में पिछले कई वर्षों से छात्र संख्या लगातार घट रही है। जिसमे इस बार 73590 छात्र परीक्षा देंगे।इसको लेकर शासन से लेकर विभागीय अधिकारी तक टेंशन में है। इस बार दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षार्थियों में 6834 परीक्षार्थी और कम हो गए।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो इसको लेकर शासन ने जिला स्तरीय अधिकारियों से जवाब-तलब किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राधाकृष्ण तिवारी का कहना है कि बोर्ड परीक्षा में छात्र संख्या कम हो रही है। यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं में सीबीएसई का क्रेज बढ़ रहा है। इसके कारण भी यूपी बोर्ड में छात्रों की संख्या कम हो रही है।