{"_id":"64cfd0f0588e31c3320c4bc4","slug":"100-years-old-peepal-tree-fell-a-teenager-died-in-the-accident-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-7308-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 100 साल पुराना पीपल का पेड़ गिरा, हादसे में एक किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 100 साल पुराना पीपल का पेड़ गिरा, हादसे में एक किशोर की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन के सामने श्री शनिदेव मंदिर के बराबर में लगा 100 साल पुराना पीपल का पेड़ रविवार की देर शाम अचानक गिर गया। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया। पेड़ के नीचे दबने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के सामने स्थित सिद्धपीठ श्री शनिदेव मंदिर के बराबर में स्थित पेड़ नीचे से खोखला हो चुका था। रविवार की देर शाम पेड़ अचानक गिरा और इसकी चपेट में कई लोग आए। इनमें एक किशोर गंभीर रूप से घायल हुआ। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां किशोर को चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन लोगों को उपचार देकर अस्पताल से भेज दिया गया। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि शुरुआती जांच में पता लगा कि मरने वाला किशोर हरिद्वार का रहने वाला है, जिसका नाम सुहान बताया जा रहा है। वह ट्रेन के जरिए सहारनपुर पहुंचा था।
विज्ञापन