फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   100 BSNL personnel asked for VRS

बीएसएनएल के 130 कर्मियों को जबरन वीआरएस देने की तैयारी

Sat, 16 Nov 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
100 BSNL personnel asked for VRS
सहारनपुर। बीएसएनएल के करीब 130 कर्मचारियों ने वीआरएस लेने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसमें अब तक 100 से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों ने फार्म भर दिया है। दिल्ली के जंतर-मंतर और सीएमडी कार्यालय दिल्ली में देश भर के बीएसएनएल कर्मी प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद मंगलवार से अपने-अपने मुख्यालयों पर भूख हड़ताल की शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन

भारत सरकार ने पांच सितंबर 2016 को शासनादेश जारी कर ये कहा कि किसी विभाग में पचास साल से अधिक उम्र वाले कर्मी अनफिट होते हैं तो वह वीआरएस ले सकते हैं। बीएसएनएल अब इस कड़ी में शामिल हो गया है। बीएसएनएल के सीएमडी की ओर से जारी पत्र में स्वैच्छिक सेवानिवृत्त के लिए आन लाइन फार्म भरने को कहा गया है। बीएसएनएल सहारनपुर जनपद की बात करें तो पचास साल की उम्र के दायरे में करीब 130 कर्मी और अफसर हैं। सभी वीआरएस के लिए फार्म भर रहे हैं। बताया जाता है कि अभी 100 से अधिक लोगों ने फार्म भर दिया है। उधर, सरकार की नीतियों से नाराज बीएसएनएल कर्मी सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपना विरोध जताएंगे। इस मामले में बीएसएनएल के अधिकारी हसन ने बताया कि वीआरएस ले कर्मचारियों के लिए वापस लेने का भी विकल्प है। यह तीन दिसंबर के बाद ही साफ हो पाएगा कि कितने लोगों ने वीआरएस लिया है।
विज्ञापन

एक जनवरी से न लाइन मैन, न कर्मी
बीएसएनएल कर्मियों की मानें तो एक जनवरी 2019 से तकनीकी गड़बड़ी को ठीक करने के लिए न तो लाइनमैन और न ही कोई कर्मचारी मिलेगा। ऐसे में जो फिलहाल बीएसएनएल की लाइनें शहर में बिछी हुई हैं, उनमें कोई तकनीकी फाल्ट आई तो उसे कौन ठीक करेगा। इस पर बड़ा सवाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के जिलाध्यक्ष राम मिलन सिंह ने बताया कि सरकार रोजगार छीन रही है। प्राइवेट कंपनियों के हाथों में बीएसएनएल को दिया जा रहा है। जबरन रिटायरमेंट लिया जा रहा है। हालांकि पांच साल का वेतन आदि देने की बात कही जा रही है, लेकिन सरकार इस तरह से रोजगार खत्म करती जाएगी तो फिर क्या होगा। उन्होंने बताया कि जो लोग बचे हैं, उनके लिए संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed