फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   100 bed hostel will be ready by June

Saharanpur News: जून तक तैयार हो जाएगा 100 बेड का छात्रावास

Sat, 13 Apr 2024 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 13 Apr 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
100 bed hostel will be ready by June
स्मार्ट सिटी के तहत बन रहा छात्रावास
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर में 100 बेड का छात्रावास बन रहा है, जिसका निर्माण कार्य जून तक पूर्ण होगा। उसके बाद इसमें फिनिशिंग का कार्य रह जाएगा। छात्रावास जरूरतमंदाें विद्यार्थियों को निर्धारित शुल्क के साथ दिया जाएगा। खास बात यह है कि इसमें रीडिंग रूम के अलावा भी कई सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन

पहले छात्रावास को 250 बेड का बनाने की बात कही गई थी, जिसके लिए पुराने छात्रावास को ध्वस्त किया जाना था, लेकिन पुराने छात्रावास के भवन को लेकर तकनीकी पेंच के चलते खाली पड़ी भूमि पर 100 बेड का ही छात्रावास बनाने का निर्णय लिया गया। फिलहाल बहुमंजिला छात्रावास के निर्माण का कार्य करीब 80 फीसदी तक पूर्ण हो चुका है। छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को रीडिंग रूम के साथ ही बगल में बनने वाले मिनी स्टेडियम का भी लाभ मिल सकेगा। छात्रावास को इसी वर्ष यानी 2024 से चालू करने का लक्ष्य है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड सहारनपुर के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम ने बताया कि जून तक स्ट्रक्चर तैयार हो जाएगा। उसके बाद फिनिशिंग आदि का कार्य होगा। उन्होंने बताया कि छात्रावास सहारनपुर के विद्यार्थियों के लिए लाभकारी साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed