फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   10 km long jams in Sarsawa

सरसावा में 10 किमी लंबा जाम

Wed, 03 Aug 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसावा
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसावा Updated Wed, 03 Aug 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
10 km long jams in Sarsawa
सरसावा में मंगलवार को हाईवे पर ऐसा जाम लगा कि 10 किलोमीटर तक सड़क पर वाहनों की कतारें लग गई। इस दौरान जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांवड़ यात्रा के कारण बंद पड़ी यमुनानगर की लकड़ी मंडी के 10 दिन बाद खुली। दस दिन बाद मंडी खुलने से ट्रैक्टर ट्रालियों की भारी भीड़ रही। जिसके चलते राजमार्ग पूरी तरह जाम हो गया। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के चलते लकड़ी मंडी 20 जुलाई से ही बंद कर दी गई। जिसके कारण हरियाणा के यमुनानगर की लकड़ी मंडी में भी ताला पड़ा हुआ था। मंडी के  खुलते ही लकड़ी की सप्लाई के लिए ट्रैक्टर ट्रालियां पहुंच गईं।
विज्ञापन


सप्लाई लेकर निकले वाहनों से हाईवे पर जाम लगना शुरू हुआ। धीरे-धीरे जाम इतना लंबा हो गया कि जाम यमुनानगर से 10 किमी दूर शाहजहांपुर चौकी तक आ पहुंचा।

इसी बीच पानसरा रेलवे फाटक में खराबी आ गई। जिसके कारण डायवर्जन मार्ग भी बंद हो गया। सुबह 8 बजे से लगा जाम शाम 4 बजे खुल पाया। जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाहजहांपुर चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बताया कि सुबह 8 बजे के करीब लगा जाम शाम 4 बजे के खुल पाया। जिसके बाद ही ट्रैफिक सामान्य हुआ।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed