फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   10 deaths in 20 days in Sunderpur, panic atmosphere

सुंदरपुर में 20 दिन में 10 मौतें, दहशत का माहौल

Sun, 25 Apr 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
10 deaths in 20 days in Sunderpur, panic atmosphere
सुंदरपुर में 20 दिन में 10 मौतें, दहशत का माहौल
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। सुंदरपुर गांव में पिछले 20 दिन में 10 लोग विभिन्न बीमारियों से दम तोड़ चुके हैं। इसके लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है। रविवार को गांव में कोरोना जांच शिविर लगाया गया। 100 लोगों की जांच में छह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
मुजफ्फराबाद ब्लाक के तीन हजार की आबादी वाले गांव सुंदरपुर में 20 दिनों में रेशम पत्नी टीकाराम, रक्खा पुत्र मीरू, रोशनी पत्नी जयपाल, अनवरी पत्नी गुलशेर, राजेंद्र पुत्र कीरत सिंह, यशपाल पुत्र जयपाल सिंह, तेजपाल पुत्र जय सिंह, शकुंतला पत्नी रामकुमार, मधुबाला पत्नी मामचंद और शमशाद की मौत हो चुकी है। इनमें से कुछ की बुखार आने के बाद मौत हुई तो कुछ सांस, शुगर सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। गांव के अभी भी कई लोग बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीणों में भय का माहौल बना है। गांव में तैनात एएनएम द्वारा इसकी सूचना अधिकारियों तथा एसडीएम को दी गई। इसके बाद एसडीएम बेहट दीप्ति देव के निर्देश पर गांव में कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई। टीम में शामिल संजीव कुमार, अवधेश, अमरीश कुमार ने 100 लोगों की जांच की, जिनमें छह संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

मुजफ्फराबाद के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. देशराज ने बताया कि सभी छह संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है। गांव में हुई मौतों का मामला उनकी जानकारी में है। सोमवार को गांव में चिकित्सीय टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed