फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   10 candidates arrived for interview

सहारनपुर: साक्षात्कार के लिए पहुंचे 10 अभ्यर्थी

Fri, 10 Feb 2023 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 10 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
10 candidates arrived for interview
सहारनपुर। जनपद के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर 41 चिकित्सकों की तैनाती होनी है। शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में विभिन्न जनपदों से 10 अभ्यर्थी साक्षात्कार देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

सेठ बलदेव दास बाजोरिया जिला चिकित्सालय, जिला महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोह, रामपुर मनिहारान, फतेहपुर और देवबंद में संविदा पर चिकित्सक रखे जाने हैं। इनके साथ ही अर्बन हेल्थ वेलनेस सेंटर पर 19 चिकित्साधिकारियों की नियुक्ति होगी। इनमें भर्ती करने के लिए शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में साक्षात्कार हुआ। साक्षात्कार में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली से 10 अभ्यर्थी आए। जिन पद खाली रह गए हैं, उन्हें भरने के लिए स्वास्थ्य विभाग 13 और 14 फरवरी को साक्षात्कार करेगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि सभी नियुक्ति एक वित्तीय वर्ष तक के लिए मान्य होगी जिसे भारत सरकार से अनुमोदन के बाद आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed