फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   1.40 crore liquor sold in Saharanpur

सहारनपुर में बिक गई 1.40 करोड़ की शराब

Mon, 04 May 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
1.40 crore liquor sold in Saharanpur
सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकान पर सोशल डिस्टेंश से शराब खरीदते लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर में बिक गई 1.40 करोड़ की शराब
विज्ञापन

सहारनपुर। लॉकडाउन के बीच शासन के निर्देशानुसार जिले में सोमवार को शराब की कुल 249 दुकानें खोली गईं थीं। जिस पर करीब 1.40 करोड़ की बिक्री हुई।
सोमवार सुबह दस बजे शराब की दुकानें खुलने से पूर्व ही लोगों की ठेकों के बाहर लाइनें लग गईं। कुछ देर के लिए शराब की दुकानें खुली, लेकिन पुलिस ने उन्हें बंद करा दिया। इसके बाद लोग शराब खरीदने के लिए महानगर के अलग-अलग ठेकों पर घूमते रहे, लेकिन दोपहर एक बजे के बाद शासन के निर्देशानुसार सभी शराब के ठेके खोल दिए गए। ठेकों पर शराब खरीदने के लिए एक बार को तो मारामारी ही मच गई। संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को संभाला और सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए मशक्कत की। शहर में कोर्ट रोड, रेलवे रोड, अग्रसेन चौक, प्रताप मार्केट, पुरानी चुंगी, नुमाइश कैंप, राकेश टाकीज के पास, चिलकाना रोड, बेहट रोड, दिल्ली रोड पर शराब की दुकानें खोली गई, जिन पर शाम तक लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रही। उधर, देवबंद में भी सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन हुआ। रामपुर मनिहारान में शराब के ठेके नहीं खुले। नकुड़ में शराब के ठेकों पर इक्का-दुक्का व्यक्ति ही नजर आए। बेहट में ओवर रेट पर शराब बेचने की जानकारी मिलने पर आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बड़गांव में भी लोग शराब खरीदने के लिए ठेकों के बाहर इंतजार करते नजर आए, लेकिन ठेके नहीं खोले गए। गागलहेडी में पुलिस ने सख्ती दिखाई तो दुकान बंद कर दी गई।
सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। मास्क और गलब्स पहनकर आने वाले व्यक्ति को ठेके पर शराब खरीदने दी जाएगी। लाइन में लगना होगा और एक-दूसरे से कम से एक से दो मीटर का दूरी बनानी होगी। इन नियमों का पालन न करने पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-विनीत भटनागर, एसपी सिटी।

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान कोर्ट रोड़ पर शराब की दुकान पर सोशल डिस्टेंश का पालन कराती पुलिस

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान कोर्ट रोड़ पर शराब की दुकान पर सोशल डिस्टेंश का पालन कराती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान प्रताप मार्केट में शराब की दुकान पर सोशल डिस्टेंश की जम उड़ी धज्जि?

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान प्रताप मार्केट में शराब की दुकान पर सोशल डिस्टेंश की जम उड़ी धज्जि?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन में शराब की दुकान पर सोशल डिस्टेंश का पालन कराती पुलिस

सहारनपुर में लॉकडाउन में शराब की दुकान पर सोशल डिस्टेंश का पालन कराती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान नुमाइशकैंप शराब खरीदकर एकटिवा में लेजाता व्यक्ति

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान नुमाइशकैंप शराब खरीदकर एकटिवा में लेजाता व्यक्ति- फोटो : SAHARANPUR

छुटमलपुर के बरौली में शराब की दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते खरीदार

छुटमलपुर के बरौली में शराब की दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते खरीदार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed