{"_id":"67c04750944b39b44002cce0","slug":"saharanpur-neighbor-turned-out-to-be-the-killer-of-an-innocent-child-2025-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: पड़ोसी निकला प्रिंस का हत्यारा, गलत काम का विरोध करने पर मार डाला, पकड़ा गया तो बोला- गलती हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: पड़ोसी निकला प्रिंस का हत्यारा, गलत काम का विरोध करने पर मार डाला, पकड़ा गया तो बोला- गलती हो गई
Thu, 27 Feb 2025 05:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 27 Feb 2025 05:02 PM IST
सार
देवबंद में 24 फरवरी को प्रिंस (12) लापता हो गया था। 25 फरवरी को उसका शव घर से थोड़ी दूर गन्ने के खेत में नग्न अवस्था में मिट्टी में दबा मिला था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवबंद के भायला खुर्द में हुए प्रिंस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्याकांड को पड़ोसी अंकित ने अंजाम दिया, जो गलत नीयत के चलते प्रिंस को अपने साथ गन्ने के खेत में ले गया था। विरोध करने पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
भायला खुर्द गांव निवासी प्रिंस (12) पुत्र कंवरपाल 24 फरवरी को दोपहर बाद लापता हो गया था। परिजनों ने देवबंद थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा रखी थी। 25 फरवरी को तलाशी अभियान के दौरान प्रिंस का शव घर से थोड़ी दूर गन्ने के खेत में नग्न अवस्था में मिट्टी में दबा मिला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में अंकित निवासी भायला खुर्द को गिरफ्तार किया, जो प्रिंस का पड़ोसी है और नशे का आदी है।
जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में अंकित निवासी भायला खुर्द को गिरफ्तार किया, जो प्रिंस का पड़ोसी है और नशे का आदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस तरह दिया था हत्याकांड को अंजाम
पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस में एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि आरोपी अंकित 24 फरवरी को दोपहर बाद आम के बाग में बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। तभी वहां पर प्रिंस उर्फ अनमोल आया, जो उसके साथ मोबाइल में गेम खेलने लगा। इसी दौरान आरोपी उसे पब्जी गेम खिलाने के बहाने से बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गया। वहां पर उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। इस पर प्रिंस ने शोर मचा दिया और धमकी दी कि घर जाकर मम्मी-पापा को बता देगा।

आरोपी ने गुस्से में आकर वहां पड़ी ईंट उठाई और प्रिंस के सिर में ताबड़तोड़ कई वार किए। इससे प्रिंस की मौके ही मौत हो गई। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने घर गया और फांवडा उठाकर लाया। इसके बाद घटनास्थल पर ही गड्ढा खोदकर शव को दबा दिया। जब परिजनों ने प्रिंस की तलाश शुरू की, तब आरोपी भी दिखावा करने के लिए उनके साथ इधर-उधर घूमता रहा, जिससे उस पर किसी को शक न हो। हालांकि पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी बार-बार हाथ जोड़कर कह रहा था कि उससे गलती हो गई। माफ कर दो।