फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rita Baranwal of Basti is coming with donald Trump

कौन है ट्रंप के साथ भारत आ रहीं बस्ती की रीता बरनवाल, गांव वाले मिलने को उत्साहित

Sat, 22 Feb 2020 09:34 AM IST
संजीव कुमार झा नीरज श्रीवास्तव/रामकृपाल, अमर उजाला
नीरज श्रीवास्तव/रामकृपाल, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 22 Feb 2020 09:34 AM IST
सार

  • जुलाई 2019 में ट्रम्प प्रशासन ने उन्हें परमाणु उर्जा विभाग का बनाया था प्रमुख
  • कलवारी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में हुआ था रीता का जन्म, गांव में खुशी की लहर
  • परिवार ने भारत दौरे के दौरान अमेरिकन एंबेसी में मिलने की मांगी है अनुमति

विज्ञापन
Rita Baranwal of Basti is coming with donald Trump
रीता बरनावल - फोटो : Twiter

विस्तार

भारत दौरे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बस्ती की रीता बरनवाल भी आ रही हैं। रीता अमेरिका में परमाणु उर्जा विभाग की प्रमुख हैं। इनका जन्म बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में हुआ था। गांव में रह रहे रिश्तेदारों ने अमेरिकन एंबेसी में रीता से मिलने की अनुमति मांगी है।

विज्ञापन




रीता के भतीजे गौरव बरनवाल के मुताबिक वाशिंगटन में रह रहीं चाची माया ने 18 फरवरी को फोन करके राष्ट्रपति ट्रंप के प्रतिनिधिमंडल के साथ रीता बुआ के आने की जानकारी दी थी। तभी उन लोगों ने अमेरिकन एंबेसी में एप्लाई करके मिलने की अनुमति मांगी है। यदि अनुमति मिल जाती है तो वे लोग दिल्ली मिलने जाएंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ट्रंप के साथ आ रहे डेलीगेशन में भारतीय मूल के कई लोगों को शामिल किया गया है। इनमें परमाणु उर्जा प्रमुख रीता बरनवाल भी हैं। रीता के पिता कृष्ण चन्द्र बरनवाल काफी समय पूर्व अमेरिका गए और फिर वहीं बस गए थे। उन्ही के साथ रीता भी गयी और फिर वहीं की होकर रह गयी। रीता ने एमआईटी से पदार्थ विज्ञान एंव अभियांत्रिकी में बीए तथा मिशिगन विश्व विद्यालय से पीएचडी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीता को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्ताव पर जून 2019 को परमाणु उर्जा विभाग के प्रमुख पद पर सीनेट ने मुहर लगाई जिसके बाद उन्हें जुलाई में नियुक्त कर दिया गया। नियुक्ति की सूचना जब उनके पैतृक गांव में पंहुची थी लोग खुशी से झूम उठे।  अब जब राष्ट्रपति ट्रम्प के डेलिगेशन में शामिल होकर रीता के भारत आने के सूचना उनके परिवार के लोगों को मिली तो उन्होंने अमेरिकी एम्बेसी से मिलने की अनुमति मांगी है।

रीता के भतीजे गौरव ने बताया कि बुआ का जन्म यहीं बहादुरपुर में ही हुआ था। बड़े  बाबा कृष्ण चन्द्र बरनवाल व दादी आरती जन्म के कुछ महीने बाद ही रीता बुआ को लेकर अमेरिका चली गयी थीं। बाद में बड़े बाबा को वहां की नागरिकता मिल गयी और सभी लोग वहीं रहने लगे।


बुआ जब परमाणु उर्जा प्रमुख नियुक्त हुई थी तब बात हुई थी। उन्होने बताया कि लगभग 10 वर्ष पूर्व बुआ गांव आयी थी। बाबा कृष्ण चन्द्र पांच भाई राम चन्द्र बरनवाल, हरिश्चन्द्र, उमाचन्द्र तथा सुवाष चन्द्र बरनवाल थे। दो बाबा कृष्ण चन्द्र व उमाचन्द्र का परिवार अब अमेरिका में रह रहा है। जबकि बाकी लोग गांव में रहते है। बुआ की शादी अमेरिकन नागरिक से की है जिससे उनके दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed