फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   recruitment of contract teachers start in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश में संविदा शिक्षकों की भर्ती शुरू

Sun, 24 Feb 2013 09:03 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sun, 24 Feb 2013 09:03 PM IST
विज्ञापन
recruitment of contract teachers start in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक स्कूलों में 41,307 संविदा शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए सोमवार 25 फरवरी से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पंजीकरण के बाद ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 मार्च है।

विज्ञापन


संविदा शिक्षकों के लिए एक हजार से अधिक पद छह जिलों इलाहाबाद, आजमगढ़, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और सुल्तानपुर में है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद उच्च प्राथमिक स्कूलों में कला शिक्षा, शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य शिक्षा तथा कार्य अनुभव शिक्षा के लिए संविदा शिक्षक रखना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके आधार पर संविदा शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन निकालने क प्रक्रिया शुरू हो गई है। संविदा शिक्षक भर्ती के लिए 21 से 35 वर्ष की आयु वाले पात्र होंगे। ऑनलाइन पंजीकरण 18 मार्च तथा ई चालान 21 मार्च तक जमा किए जा सकेंगे। फार्म 23 मार्च तक ऑनलाइन जमा किए जा सकेंगे। संविदा शिक्षकों को हर माह 7000 रुपये मानदेय दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed