{"_id":"e9545cae-ed8a-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"rape-with-girl-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी अंकल निकला दरिंदा, 8 साल की मासूम को नहीं छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी अंकल निकला दरिंदा, 8 साल की मासूम को नहीं छोड़ा
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2013 01:42 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र के अकबरपुर बहरामपुर में पड़ोसी युवक ने आठ साल की मासूम बच्ची को हवस का शिकार बना डाला। दो दिन तक बच्ची डरी-सहमी रही। नहलाने के दौरान खून से सने कपड़े देखकर परिजनों को वारदात का पता चला। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
एसपी सिटी शिवशंकर यादव ने बताया कि आरोपी जिला औरैया (यूपी) निवासी अरविंद नोएडा सेक्टर-63 स्थित निजी कंपनी में कार्यरत है और बहरामपुर में मकान के ग्राउंड फ्लोर पर किराए पर रहता है।
विज्ञापन
इसी मकान में प्रथम तल पर पीड़ित बच्ची का परिवार भी दो साल से किराए पर रह रहा है। शनिवार रात बच्ची बाथरूम जाने के लिए नीचे आई थी। छत पर जाने के दौरान अरविंद बच्ची को बहला- फुसलाकर बाथरूम में ले गया और उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन
अरविंद ने मासूम को डरा दिया था, जिससे वह सहम गई थी। बच्ची ने परिजनों को वारदात की जानकारी नहीं दी। रविवार रात नहाने के दौरान बच्ची के शरीर और कपड़ों पर खून के निशान मिलने पर परिजनों को वारदात का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सोमवार सुबह करीब छह बजे अरविंद कमरे का ताला लगाकर फरार हो गया। एसपी सिटी ने बताया कि अरविंद के कमरे से उसका मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया है।