फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rape that happened, put him in jail

रेप की शिकायत करने आई पीड़िता को ही जेल में डाला

Tue, 09 Apr 2013 01:25 PM IST
बुलंदशहर/अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Apr 2013 01:25 PM IST
विज्ञापन
Rape that happened, put him in jail

अभागी युवती का बलात्कार हो गया, शिकायत लेकर पुलिस के पास आई तो उसे सारी रात थाने में गुजारनी पड़ी। इसके बाद सुबह उसे महिला थाने के अस्थायी हवालात में डाल दिया गया। मामला उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर जनपद का है।

विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी दलित ने बताया कि रविवार रात लगभग साढ़े आठ बजे उसकी दस वर्षीय बेटी गांव स्थित परचून की दुकान से सामान लेने गई थी।

आरोप है कि रास्ते में आरोपी तीन बच्चों के पिता ने बालिका को रोक लिया। वह उसे बहला फुसलाकर खेत में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। आरोपी ने तमंचा दिखाकर पीड़िता को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और भाग गया।
विज्ञापन


पीड़िता रोते हुए घर पहुंची और परिवार वालों को आपबीती बताई। पीड़िता को लेकर उसके परिवार वाले देर रात नगर कोतवाली पहुंचे। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में आरोपी हरेंद्र के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पर पुलिस ने रातभर पीड़िता को थाने में बिठाए रखा।

सोमवार सुबह उसे महिला थाने में अस्थायी हवालात में बिठा दिया गया। किसी तरह बात मीडिया तक पहुंची और हवालात में बैठी पीड़िता की तस्वीर मीडिया में आने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया।


एसएसपी के संज्ञान में मामला आते ही इसकी जांच के निर्देश दिए गए और कप्तान ने महिला थाना प्रभारी गया श्री चौहान, एसआई देहात सरिता द्विवेदी को लाइन हाजिर होने और महिला कांस्टेबल सोनिया और नीरू को निलंबित करने के निर्देश जारी कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed