फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Zubair's associates are now on the police's radar.

Rampur News: पुलिस के निशाने पर अब जुबैर के साथी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Zubair's associates are now on the police's radar.
रामपुर। गो तस्कर जुबैर उर्फ कालिया को मुठभेड़ में ढेर करने के बाद पुलिस अब उसके साथियों की तलाश में जुट गई है। उसके साथियों का नेटवर्क तलाशने के लिए उनकी लोकेशन ट्रेस आउट की जा रही है। इसके लिए गोरखपुर से लेकर पूर्वांचल के अन्य जिलों की पुलिस से भी संपर्क साधा गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस कई और गो तस्करों को गिरफ्तार कर सकती है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला घेर मर्दान खां निवासी जुबैर उर्फ कालिया का नाम डेढ़ दशक में अपराध की दुनिया में काफी तेजी से आगे बढ़ा। गो तस्करी के मामले दर्ज होने के बाद उसका कारोबार पूर्वांचल, बिहार, बंगाल तक फैला हुआ था। वह इधर-उधर घूमने वाले पशुओं को उठवाकर भी बेच देता था।
विज्ञापन

गोरखपुर बवाल में उसका नाम सामने आने के बाद रामपुर की गंज पुलिस ने उसको दो दिन पहले मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया था। घटना के बाद फरार चल रहे उसके साथी की तो पुलिस को तलाश है ही साथ ही पुलिस अब उसके अन्य साथियों की भी तलाश में जुट गई है। पुलिस ने अपने मुखबिरों को भी पूरी तरह सक्रिय कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रामपुर से लेकर गोरखपुर, बलराम पुलिस से संपर्क बनाकर उसके साथियों की तलाश कराई जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फरार चल रहे इन साथियों की गिरफ्तारी करने के लिए पूरा प्लान तैयार किया जा रहा है।


----------------
जुबैर का नेटवर्क तलाशा जा रहा है। दीपक हत्याकांड में मुकदमा गोरखपुर में ही दर्ज है। गोरखपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यहां से जो सहयोग मांगा जाएगा, दिया जाएगा। पुलिस उसका पूरा नेटवर्क खंगाल रही है।

अनुराग सिंह, एएसपी
---------------------

घेर मर्दान खां में दूसरे दिन भी सन्नाटा
रामपुर। जुबैर के घेर मर्दान खां स्थित मोहल्ले में रविवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। रविवार को यहां पूरे मोहल्ले में सन्नाटा था। कुछ आवाजाही हो रही थी,लेकिन सभी अपने आप में मशगूल नजर आए। जुबैर का नाम सामने आते ही लोगों ने चुप्पी साध ली। यहां पर शुक्रवार की रात में जुबैर की मौत की खबर आने के बाद से सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed