{"_id":"6a023a03519dee9762007308","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-uproar-rampur-news-c-282-1-rmp1016-170751-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, कोहराम
Tue, 12 May 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 12 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र भुड़ासी गांव के रहने वाले सत्यपाल (42) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
गांव के रहने वाले मदन लाल ने बताया कि सोमवार तड़के करीब पांच बजे सत्यपाल सड़क पर पड़े हुए थे। परिवार के लोग उन्हें तुरंत शाहबाद के एक निजी अस्पताल ले गए थे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के बारह वर्षीय बेटे अरुण और इनकी पत्नी कमलेश ने बताया कि रोजाना की तरह उन्होंने अपनी परचून की दुकान बंद कर दी थी और दूसरे मकान में सोने चले गए थे। सोमवार तड़के वह सड़क पर पड़े मिले थे और उनकी मौत हो गई। अरुण ने बताया कि उनके पिता के चेहरे पर चोट के निशान थे। परिवार के लोगों ने पुलिस कार्रवाई नहीं की है। मृतक ने अपने पीछे दो बच्चों और पत्नी को छोड़ा है। संवाद