{"_id":"6a5d2c32d7ce4bf27a0aaaae","slug":"youth-consumes-pesticide-after-being-accused-of-theft-condition-critical-rampur-news-c-282-1-rmp1027-175911-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चोरी के आरोप से आहत युवक ने खाया कीटनाशक, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चोरी के आरोप से आहत युवक ने खाया कीटनाशक, हालत गंभीर
Mon, 20 Jul 2026 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के दौकपुरी टांडा गांव निवासी गनपत ने कथित रूप से चोरी का आरोप लगाए जाने से आहत होकर कीटनाशक खा लिया। गंभीर हालत में उसे पहले अस्पताल और बाद में हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर किया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
परिजनों के अनुसार गनपत अपनी बहन के घर से लौट रहा था। रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने उससे शराब पीने के लिए रुपये मांगे। इनकार करने पर आरोप है कि गांव पहुंचकर उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा दिया और पुलिस से भी शिकायत कर दी। आरोपों से आहत होकर युवक ने कीटनाशक खरीदकर खा लिया।
कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दौकपुरी टांडा निवासी मुरारी लाल दिवाकर और सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।