{"_id":"698b913f43c9c141050abae6","slug":"youth-charged-with-knife-attack-on-older-brother-rampur-news-c-282-1-smbd1025-163989-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: युवक ने बड़े भाई पर लगाया चाकू से हमला करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: युवक ने बड़े भाई पर लगाया चाकू से हमला करने का आरोप
Wed, 11 Feb 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अपने बड़े भाई पर शराब के नशे में मारपीट और चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। आरोपी अर्शदीप सिंह के अनुसार, वह अपने भाई के साथ उत्तराखंड में मजदूरी करता है।
सोमवार रात जब उसका भाई शराब के नशे में घर लौटा तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर भाई ने उससे मारपीट की और चाकू से घायल कर दिया। पड़ोसियों के आने तक आरोपी घर से भाग चुका था।
परिजन घायल को रूद्रबिलास चौकी ले गए, पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। मंगलवार को अर्शदीप ने कोतवाली पहुंचकर भाई के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद