{"_id":"6a21cf3daac2b1e0ac058e5b","slug":"youth-arrested-for-stealing-iron-mesh-from-brick-kiln-rampur-news-c-282-1-smbd1025-172558-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ईंट भट्ठे से लोहे की जाली चुराने के आराेप में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ईंट भट्ठे से लोहे की जाली चुराने के आराेप में युवक गिरफ्तार
Fri, 05 Jun 2026 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के पिपलिया गोपाल में पूर्व ग्राम प्रधान के ईंट भट्ठे से लोहे की जाली चुरा रहे एक युवक को भट्ठा कर्मियों ने रंगे हाथ दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह के अनुसार ग्राम पिपलिया गोपाल निवासी पूर्व प्रधान रईस अहमद का गांव के बाहर ईंट भट्ठा है। भट्ठा स्वामी बुधवार की देर रात अपने भट्ठा कर्मी सूखा के साथ एक युवक को लोहे की जाली के साथ लेकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि पकड़ा गया युवक स्वार थाना क्षेत्र के मोहल्ला चक स्वार वार्ड नंबर चार निवासी फईम है। उनका आरोप था कि उन्होंने फईम को भट्ठे से 18 किलो वजन की लोहे की जाली चुराते रंगे हाथ दबोचा है। पुलिस ने फईम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन