{"_id":"60869b638ebc3e246a000815","slug":"youngster-committed-suicide-in-dalash-kullu-rampur-news-sml368556978","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलाश में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलाश में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
youngster committed suicide in dalash kullu
दलाश(कुल्लू)। दलाश क्षेत्र में एक ज्वैलर्स की दुकान में बतौर कारीगर का काम करने वाले युवक ने रविवार को कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक की पहचान वेद राम (22), पुत्र डीने राम, गांव रोवाड, डाकघर धाऊगी, तहसील सैंज, जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आनी अस्पताल पहुंचाया है। इसके साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना आनी से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को फोन पर लूहरी पुलिस को सूचित किया गया कि दलाश में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस पूछताछ में मालूम हुआ कि वेद राम दलाश में एक ज्वैलर्स की दुकान में कारीगर का काम करता था। वेदराम अपने दो भाइयों के साथ यहां काम करता था। हाल ही में वेदराम की शादी भी हुई है।
दोपहर करीब 2 बजे वेदराम का भाई रोशन पड़ोस के गांव में गया था, जोकि अलग से यहां किराए के कमरे में रहता था। वहीं बड़ा भाई गोपाल बाजार घूमने निकला था। घटना से पूर्व वेद राम और उसकी पत्नी कमरे के बाहर बरामदे में टहल रहे थे। थोड़ी देर बाद वेदराम ने बाथरूम जाने की बात की, जो कमरे के अंदर ही बना था। जब लंबे समय तक वेदराम बाहर नहीं आया तो पत्नी ने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजे में अंदर से कुंडी लगी थी। पत्नी ने दरवाजे को जबरदस्ती खोला तो देखा कि वेद राम फंदे से लटका था। उसने तुरंत वेदराम के भाइयों को फोन करके इस बारे में सूचना दी। जब तक वे मौके पर पहुंचते तब तक वेदराम दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस छानबीन में जुटी है।