फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Young woman demanding action after being refused marriage consumes poison at the police station

Rampur News: शादी से इन्कार पर कार्रवाई की मांग कर रही युवती ने कोतवाली में खाया जहर

Thu, 22 Oct 2026 12:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 22 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Young woman demanding action after being refused marriage consumes poison at the police station
शाहबाद (रामपुर)। प्रेम संबंध और अंगूठी की रस्म के बाद शादी से इन्कार करने के मामले में कार्रवाई की मांग कर रही लखनऊ के बखलिया मोहनलाल निवासी युवती ने बुधवार को शाहबाद कोतवाली परिसर के शौचालय में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। महिला सिपाही उसे ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


युवती के अनुसार, करीब डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया पर शाहबाद के भीतरगांव निवासी कुंवरजीत माैर्य से उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। जुलाई 2025 में युवक अपने परिजनों के साथ लखनऊ पहुंचा था, जहां अंगूठी पहनाकर रिश्ता तय किया गया था। बाद में युवती को कुंवरजीत की दूसरी जगह सगाई होने की जानकारी मिली तो उसने विरोध किया। आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का कहना है कि वह कुंवरजीत से शादी करना चाहती है, लेकिन लखनऊ और रामपुर पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है। उसने बताया कि 12 जून को भी वह शिकायत लेकर शाहबाद कोतवाली पहुंची थी।

उस समय मामला लखनऊ से संबंधित बताकर वहीं शिकायत करने को कहा गया था। युवती के मुताबिक, इस घटना के बाद उसके परिजनों ने भी उससे संबंध तोड़ लिए हैं। वह मानसिक तनाव में है और मुरादाबाद के एक बैंक में रिकवरी संबंधी काम कर रही है।

बुधवार को युवती फिर कोतवाली पहुंची। कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर उसने परिसर के शौचालय में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिसकर्मी उसे तत्काल अस्पताल ले गए।

कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि लखनऊ निवासी युवती शिकायत लेकर आई थी। उसने कोतवाली के बाहर कोई पदार्थ खा लिया था। उसे तत्काल सीएचसी भिजवाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवती की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।

000
मामला संज्ञान में आया है। युवती एक युवक से शादी करना चाहती है। इसी को लेकर विवाद है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - अनुराग सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed