फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Seven people, including a couple, injured while returning from watching Ramlila

Rampur News: रामलीला देखकर लौट रहे दंपती समेत सात लोग घायल

Wed, 21 Oct 2026 11:31 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 21 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Seven people, including a couple, injured while returning from watching Ramlila
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में रामलीला देखकर घर लौट रहे ई-रिक्शा सवार तीन लोग कार की टक्कर से घायल हो गए। हादसे में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं, दो अन्य हादसों में चार लोग और घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दंपती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुंडिया खुर्द निवासी राम जी मंगलवार रात करीब 10 बजे नगर में आयोजित रामलीला देखकर पत्नी पूनम के साथ ई-रिक्शा से घर जा रहे थे। उनके साथ रिश्तेदार रुद्रपुर के ग्राम शिमलापुरी निवासी ज्ञान प्रकाश की पत्नी रेनू भी सवार थीं।
विज्ञापन

घायलों के अनुसार, माठखेड़ा रोड पर चकफेरी मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में तीनों घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना रात करीब 11 बजे हुई। नगर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी छत्रपाल, उनकी पत्नी मुस्कान और मोहित की पत्नी ज्योति भी रामलीला देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए।

वहीं, ग्राम नगला मजरा निवासी नत्थू लाल की पत्नी पूरन देवी को शाम करीब साढ़े पांच बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह भी घायल हो गईं।
चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल राम जी और पूनम को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। किसी भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि ये मामले पुलिस तक नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed