फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Young woman demanding action after being refused marriage consumes poison at police station

प्रेमी के इनकार पर युवती ने खाया जहर: अंगूठी की रस्म के बाद शादी से किया मना, लड़की ने जान देने की कोशिश की

Thu, 22 Oct 2026 03:58 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद (रामपुर) Published by: Akash Dubey Updated Thu, 22 Oct 2026 03:58 PM IST
सार

शादी से इनकार व पुलिस कार्रवाई न होने से क्षुब्ध लखनऊ की युवती ने कोतवाली में विषाक्त पदार्थ खाया। अस्पताल में भर्ती कर प्राथमिकी दर्ज हुई, जांच जारी है।

विज्ञापन
Young woman demanding action after being refused marriage consumes poison at police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेम संबंध और अंगूठी की रस्म के बाद शादी से इन्कार करने के मामले में कार्रवाई की मांग कर रही लखनऊ के बखलिया मोहनलाल निवासी युवती ने बुधवार को शाहबाद कोतवाली परिसर के शौचालय में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। महिला सिपाही उसे ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

युवती के अनुसार, करीब डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया पर शाहबाद के भीतरगांव निवासी कुंवरजीत माैर्य से उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। जुलाई 2025 में युवक अपने परिजनों के साथ लखनऊ पहुंचा था, जहां अंगूठी पहनाकर रिश्ता तय किया गया था। बाद में युवती को कुंवरजीत की दूसरी जगह सगाई होने की जानकारी मिली तो उसने विरोध किया। आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का कहना है कि वह कुंवरजीत से शादी करना चाहती है, लेकिन लखनऊ और रामपुर पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है। उसने बताया कि 12 जून को भी वह शिकायत लेकर शाहबाद कोतवाली पहुंची थी।

उस समय मामला लखनऊ से संबंधित बताकर वहीं शिकायत करने को कहा गया था। युवती के मुताबिक, इस घटना के बाद उसके परिजनों ने भी उससे संबंध तोड़ लिए हैं। वह मानसिक तनाव में है और मुरादाबाद के एक बैंक में रिकवरी संबंधी काम कर रही है।

विज्ञापन

बुधवार को युवती फिर कोतवाली पहुंची। कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर उसने परिसर के शौचालय में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिसकर्मी उसे तत्काल अस्पताल ले गए।

कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि लखनऊ निवासी युवती शिकायत लेकर आई थी। उसने कोतवाली के बाहर कोई पदार्थ खा लिया था। उसे तत्काल सीएचसी भिजवाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवती की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।

मामला संज्ञान में आया है। युवती एक युवक से शादी करना चाहती है। इसी को लेकर विवाद है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - अनुराग सिंह, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed