फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   young lady suicide

गंज क्षेत्र में युवती फंदे पर झूली, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
young lady suicide
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र की युवती का शव बृहस्पतिवार की रात को पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। आनन फानन परिजन युवती को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के जेल रोड निवासी एक युवती (20) बृहस्पतिवार की रात को कमरे में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में बैठे थे। इस बीच उसका भाई किसी काम से युवती के कमरे में गया तो उसका शव पंखे से लटका देखा। उसने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिससे घर में चीख पुकार मच गई। परिजन आनन फानन युवती को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंज थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि युवती ने दुपट्टे से फंदा बनाया था। परिजनों से मिली जानकारी और प्रारंभिक जांच में युवती द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम की कोई वजह सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed