फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   young lady died

Rampur News: खजुरिया की युवती की ससुराल में मौत,परिजनों ने दर्ज कराई दहेज हत्या की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
young lady died
खजुरिया (रामपुर)। खजुरिया थाना क्षेत्र के अहरो गांव की एक युवती की जिला बरेली के एक गांव स्थित ससुराल में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज न देने को लेकर फंदा लगाकर हत्या करने की रिपोर्ट बरेली जिले के थाना बहेड़ी में पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन

अहरो गांव के कल्यानराय मौर्य के अनुसार उन्होंने अपनी पुत्री नीरज मौर्या 23 की शादी करीब दो बर्ष पूर्व में जिला बरेली के थाना बहेड़ी के गांव मिती डांडी निवासी राजेन्द्र पुत्र स्वर्गीय रूपचन्द के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार काफी दान दहेज देकर की थी। आरोप है कि कुछ दिनों बाद ससुराल पक्ष के लोग मुंह मांगा दान दहेज न देने को लेकर आये दिन मारपीट करते थे। जिसके चलते कई बार मायके पक्ष के लोगों ने समझाया भी था। लेकिन 14 अप्रैल की शाम सात बजे उनकी पुत्री की हत्या करने की सूचना उन्हें मिली। युवती के पिता अपने परिजनों के साथ पुत्री की ससुराल पहुंचे। इसके बाद युवती के पिता कल्यानराय ने बहेड़ी थाने पहुंचकर युवती के पति समेत सात लोग पति राजेन्द्र, सास कमला, जेठानी पूजा पत्नी संतोष, देवर राजपाल, ननद काजल, ननदोई पप्पू पुत्र रतनलाल और भगवत सरन पुत्र असर्फीलाल के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed