फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   young drowned in ramganga

रामगंगा नदी में नहाने गया युवक डूबा, छह घंटे बाद मिला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
young drowned in ramganga
शाहबाद (रामपुर)। रामगंगा नदी में नहाने गया युवक का पैर गहरे पानी में चला गया। जिससे वो डूबने लगा, डूबते हुए युवक ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर नदी के आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और अन्य ग्रामीणों को भी सूचना दे दी। इस बीच युवक गहरे पानी में डूब गया। तीन घंटे तक युवक के कुछ पता न लगने पर बरेली से गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने भी आने के बाद तीन घंटे की कोशिश के बाद युवक के शव को बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस व तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण रामगंगा नदी का जलस्तर इस समय बढ़ा हुआ चल रहा है। बृहस्पतिवार को रामगंगा नदी का जल स्तर 192.85 मीटर (समुद्र तल से) था, जबकि रामगंगा नदी का खतरे का निशान 196.36 मीटर (समुद्र तल से) है। इस बीच बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र के कूप गांव निवासी भोजराज (34) रामगंगा नदी में नहाने चला गया। जहां पर नहाते समय उसका पैर गहरे पानी में चला गया और वो डूबने लगा। डूबते समय भोजराज ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जिस पर नदी किनारे खेतों में मौजूद जब ग्रामीण व बच्चे मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने जब भोजराज को डूबते हुए देखा तो अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। डूबने के करीब तीन घंटे बाद तक भोजराज का नदी में कोई सुराग नहीं लगा। इस दौरान ग्रामीणों ने बरेली से गोताखोर बुला लिए। गोताखोरों ने भी आने के बाद करीब तीन घंटे की मशक्कत कर भोजराज का शव बाहर निकाला। सूचना पर तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह और रेवड़ी चौकी पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। भोजराज का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed