फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   young died in accident

सिविल लाइंस क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
young died in accident
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रविवार की रात शादी की मडैया गांव के पास दो बाइकाें में भिड़ंत हो गई। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र के डोहरिया गांव निवासी हरविंदर सिंह (33) रविवार की रात को पत्नी विमल कौर के साथ बाइक से रामपुर से घर जा रहे थे। शादी की मडैया गांव के पास रामपुर की ओर आ रहे रायपुर गांव निवासी अंकुश और राहुल की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में चारों सड़क पर ही गिर गए और घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान हरविंदर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल अंकुश, राहुल और विमल कौर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि दो बाइकों की भिड़ंत हो गई थी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed