{"_id":"619d3f25b007f537b362f099","slug":"young-died-in-accident-rampur-news-mbd4104044135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कोसी पुल के पास बाजपुर क्षेत्र निवासी बाइक सवार को सोमवार रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव लौट गए।
बाजपुर थाना क्षेत्र के चंदननगर गांव निवासी महेंद्र सिंह (35) सोमवार रात बाइक से रामपुर की ओर आ रहे थे। रास्ते मेें कोसी पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र की हालत गंभीर हो गए। वहीं, आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
इस दौरान राहगीर ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक महेंद्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बाद में हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। मंगलवार को परिजन शव को पोस्टमार्टम कराकर घर ले गए।
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है, तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।